रवि भूषण मिश्र
गरीब तबके के मरीजों का निः शुल्क ईलाज होता हैं क्षेत्र में मानवता की बना मिशाल धर्मार्थ सेवा हॉस्पिटल अमेठी
*Uptoday न्यूज़ अमेठी उत्तर प्रदेश ।* दुर्गा पुर रोड, निकट बाईपास, अमेठी स्थित धर्मार्थ सेवा चिकित्सा हॉस्पिटल के संचालक एवं एमबीबीएस चिकित्सक डॉ. गौरव यादव ने दीपावली पर्व को लेकर विशेष एडवाइजरी जारी की है।
डॉ. गौरव यादव ने समस्त क्षेत्रवासियों को धनतेरस, दीपावली एवं भैया दूज की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की है।
उन्होंने एडवाइजरी में निर्देश देते हुए कहा कि अभिभावक छोटे बच्चों को विस्फोटक एवं ज्वलनशील पटाखों से दूर रखें। बच्चों के हाथों में बारूद न पकड़ाएं। उन्होंने कहा कि जरा सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।
डॉ. यादव ने कहा, “दीपावली खुशियों का पर्व है। अगर किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना, जलने या चोट लगने की स्थिति बनती है तो बिना समय गंवाए सीधे स्थानीय अस्पताल पहुंचें। घरेलू उपचार के चक्कर में न पड़ें।”
उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि पटाखे जलाते समय बच्चों के साथ स्वयं मौजूद रहें, पानी और प्राथमिक उपचार किट पास में रखें और भीड़भाड़ वाली जगह पर पटाखे न चलाएं।
क्षेत्र में डॉ. गौरव यादव की इस जागरूकता पहल को सराहा जा रहा है। अमेठी शहर के अंदर एकलौता हॉस्पिटल जनसेवा में समर्पित माना जाता हैं हृदय रोगियों के लिए बाहर सिटी का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा l

