रवि भूषण मिश्र
*अंकिता-सुधा प्रजापति के सहयोग से खिला जनता जनार्दन का चेहरा – प्रो. रुदल यादव*
*Up today न्यूज़ अमेठी उत्तर प्रदेश ।* विधानसभा 186 अमेठी में समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर गरीबों के चूल्हे की चिंता कर सियासी पारा बढ़ा दिया है। महाराजी देवी महिला जन कल्याण समिति के तत्वावधान में आयोजित भव्य वितरण कार्यक्रम में हजारों गरीब महिलाओं को इंडक्शन चूल्हा वितरित किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व कर रही संस्था की
*अध्यक्ष अंकिता प्रजापति एवं सचिव सुधा प्रजापति*me
ने कहा कि क्षेत्र में आज भी सैकड़ों परिवार ऐसे हैं जो गैस सिलेंडर भरवाने में असमर्थ हैं। ऐसे परिवारों को इस इंडक्शन चूल्हे से बड़ी राहत मिलेगी और महिलाओं को धुएं से भी मुक्ति मिलेगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद *विधायक प्रतिनिधि विधानसभा 186 अमेठी, अनिल प्रजापति एवं अनुराग प्रजापति* ने कहा कि अमेठी में समाजवादी पार्टी का जलवा कायम था, कायम है और कायम रहेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आज भी बड़ी संख्या में गरीब परिवार हैं, जिनके लिए सिलेंडर भरवाना मुश्किल है।
अनुराग प्रजापति ने कहा कि पिछले 15 वर्षों से लगातार अमेठी की जनता की निस्वार्थ सेवा की जा रही है और यह सेवा आगे भी अनवरत जारी रहेगी। उन्होंने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में साइकिल के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए कहा कि अमेठी की जनता फिर से साइकिल पर भरोसा जताएगी।
कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं एवं पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। वहीं लाभ पाकर महिलाओं के चेहरे खिल उठे।
*पूर्व प्रोफेसर रुदल यादव* ने कहा कि अंकिता सुधा प्रजापति का अतुलनीय सहयोग मिल रहा है और जनता जनार्दन के खिले चेहरे इस बात का प्रमाण हैं कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।
दूसरी तरफ इस वितरण को लेकर भाजपा खेमे में हलचल तेज है। भाजपा के लोगों ने इसे 2027 विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा है, उनका कहना है कि चुनाव नजदीक आते ही सपा की तरफ से इस तरह के वितरण कार्यक्रम किए जा रहे हैं।

