*विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा हेतु मुख्यमंत्री अभ्युदय प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम की गयी तिथियॉ निर्धारित।*
Uptoday न्यूज
*अमेठी।* जिला समाज कल्याण अधिकारी आर0के0 शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु अभ्युदय प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम-2024 की तिथि एवं समय निर्धारित की गयी है। उन्होंने बताया कि अभ्युदय प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम के अन्तर्गत एन0ई0ई0टी0/जे0ई0ई0, एस0एस0सी0 व यू0पी0एस0सी0/यू0पी0पी0एस0सी0 परीक्षा मई माह के तृतीय/चतुर्थ सप्ताह में प्रस्तावित है, प्रवेश परीक्षा केन्द्र का विवरण प्रवेश-पत्र में अंकित किया जायेगा व प्रवेश परीक्षा परिणाम जून माह के प्रथम सप्ताह में प्रकाशित होना अनुमानित है तथा काउन्सलिंग/डॉक्यूमेंटेशन कार्य जून माह के तृतीय सप्ताह व कोचिंग सत्र 01 जुलाई 2024 से संचालन अनुमानित है। उन्होंने बताया कि आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत निःशुल्क कोचिंग हेतु ऑफलाइन पंजीकरण 15 मार्च 2024 से 30 अप्रैल 2024 तक किया जा सकता है, उक्त योजना में आवेदन की पात्रता के तहत एन0ई0ई0टी0/जे0ई0ई0 हेतु कक्षा-11 एवं 12 में अध्ययनरत अथवा उत्तीर्ण विज्ञान वर्ग के छात्र व यू0पी0एस0सी0/यू0पी0पी0एस0सी0 की परीक्षा के प्रशिक्षण हेतु स्नातक अन्तिम वर्ष के छात्र अथवा स्नातक उत्तीर्ण तथा एस0एस0सी0 परीक्षा के प्रशिक्षण हेतु कक्षा-12 उत्तीर्ण छात्र पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी, विकास भवन गौरीगंज कक्ष सं0-2) से प्राप्त किया जा सकता है एवं योजना से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी हेतु मो0नं0-9452535372 एवं 7522867351 पर कार्यालय अवधि (प्रातः 10 बजे से 05 बजे तक) व ई-मेल cmabhyuday.amethi@gmail.com पर सम्पर्क कर प्राप्त किया जा सकता है तथा आवेदन की समस्त प्रक्रिया एवं कक्षाएं पूर्णतः निःशुल्क है।

