Uptoday न्यूज
अमेठी। जिला निर्वाचन अधिकारी निशा अनंत ने आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में कुल 1428316 मतदाता है जिनमें 749588 पुरूष, 678628 महिला व 100 थर्ड जेण्डर मतदाता है तथा विधानसभा क्षेत्रवार 178-तिलोई में कुल 346609 मतदाता है जिनमें 182014 पुरूष, 164572 महिला व 23 थर्ड जेण्डर मतदाता एवं 184-जगदीशपुर में कुल 380543 मतदाता है जिनमें 200550 पुरूष, 179975 महिला व 18 थर्ड जेण्डर मतदाता एवं 185-गौरीगंज में कुल 353020 मतदाता है जिनमें 184044 पुरूष, 168959 महिला व 17 थर्ड जेण्डर मतदाता तथा 186-अमेठी में कुल 348144 मतदाता है जिनमें 182980 पुरूष, 165122 महिला व 42 थर्ड जेण्डर मतदाता है। उन्होंने बताया कि जनपद में कुल 2300 सर्विस वोटर एवं 898 मतदान केन्द्र व 1554 मतदान स्थल है इसी क्रम में उन्होंने बताया कि निर्वाचन क्षेत्र 181-सलोन जनपद रायबरेली में कुल 357809 मतदाता है जिनमें 187559 पुरूष व 170250 महिला मतदाता है तथा 306 सर्विस वोटर एवं 227 मतदान केन्द्र व 369 मतदान स्थल है।


