Uptoday न्यूज
*अमेठी।* खेल निदेशालय, उ0प्र0 के निर्देशानुसार जिला क्रीड़ाधिकारी आनन्द बिहारी श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद अमेठी के डॉ0 भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम में निर्मित तरणताल का संचालन 01 अप्रैल 2024 से किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक पुरूष/महिला वर्ग के बालक/बालिका वर्ग के खिलाड़ी तरणताल हेतु जिला खेल कार्यालय अमेठी से आवेदन फार्म प्राप्त कर पंजीकरण करा सकते है तथा तरणताल में प्रवेश के लिए पोशाक (कास्ट्यूम) अनिवार्य है।
