कृषि एवं राजस्व विभाग के कर्मचारियों द्वारा सभी ग्राम पंचायतों में कैंप लगाकर किसानों की फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाई जाएगी।
Uptoday न्यूज
*अमेठी।* उप कृषि निदेशक सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जनपद में किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनाये जाने का अभियान 01 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 तक चलाया जा रहा है, जिसके तहत जनपद के प्रत्येक ग्राम में कैम्प का आयोजन कृषि एवं राजस्व विभाग के कर्मचारियों द्वारा कराते हुये शत्-प्रतिशत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री आई०डी० तैयार किये जाने हेतु दिशा-निर्देश एवं कैम्प आयोजन की कार्ययोजना जनपद स्तर से जारी की गयी है। इस सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि जनपद में फार्मर रजिस्ट्री आई०डी० हेतु निर्धारित लक्ष्य 318855 के सापेक्ष अब तक कुल 147442 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री आई०डी० तैयार की गयी है तथा जनपद के समस्त किसानों से अपील किया कि अपने ग्राम पंचायत में आयोजित होने वाले कैम्प में अपनी फार्मर रजिस्ट्री आई०डी० तैयार कराने के साथ-साथ इच्छुक किसान अपना किसान क्रेडिट कार्ड का आवेदन कृषि विभाग के कार्मिक को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, जिससे फार्मर रजिस्ट्री आई०डी० तैयार होने के साथ-साथ के०सी०सी० बनाये जाने का कार्य भी सम्पादित किया जा सके।

