
रवि भूषण मिश्र
रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीताराम, सत्य, अहिंसा परमोधर्मा – सुनील कुमार सिंह ग्राम विकास अधिकारी बच्चारम वर्मा प्रधानाध्यापक
यूपी टुडे न्यूज़ अमेठी – उत्तर प्रदेश महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर जनपद भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करवाए गए। जिसके क्रम में ग्राम पंचायत नगरडीह विकासखंड भादर जनपद अमेठी में ग्राम प्रधान व प्रधान प्रतिनिधि एवं आयोजक नागेंद्र प्रताप – गोलू सिंह निर्माण कार्य समिति अध्यक्ष एवं ग्राम शिक्षा समिति सदस्य ग्राम सभा नगर डीह व सहसंयोजक ग्राम पंचायत अधिकारी सुनील कुमार सिंह कमासिन एवं मुख्य आयोजक मेसर्स प्रीत इंटरप्राइजेज प्रीत श्री शुद्ध कच्ची घानी तेल ग्राम सभा नगरडीह के नेतृत्व में प्रत्येक वर्ष की भांति प्रा. वि. नगरडीह अयोध्या नगर वि. ख. भादर जनपद अमेठी में बृहद स्तर पर मिशन शक्ति का कार्यक्रम आयोजित करवाया गया।नारी सुरक्षा सम्मान स्वावलम्बन सेल्फ डिपेंड सरकारी योजनाओं पर विशेष फोकस रहा।
जिसमें ब्लॉक स्तर से लेकर तहसील स्तर एवं जनपद स्तरीय के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों का ताँता लगा रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्र पिता बापू व महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत रामाधुँन से की गई।
मुख्य अतिथि का किरदार डॉ प्रियंका मौर्या राज्य महिला आयोग सदस्य उत्तर प्रदेश व सुधांशु शुक्ला बीजेपी जिलाध्यक्ष अमेठी रहे।
ब्लॉक प्रमुख प्रवीण सिंह एवं निवेदक बच्चा राम वर्मा प्रधानाध्यापक नगर डीह ने – रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीताराम का पाठ पढ़ाया।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शो – सत्य अहिंसा परमो धर्मा – का संदेश प्रीति सिंह अध्यापिका ने दिया।जिस सदमार्ग पर लोगों से चलने की जोरदार अपील किया है।
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर सिंह के आदर्शों को अवगत कराते हुए नागेंद्र प्रताप- गोलू सिंह मेसर्स प्रीत इंटरप्राइजेज एवं सुनील कुमार सिंह ग्राम विकास अधिकारी ने – सौम्यता एवं शालीनता का संदेश दिया/ जिनके नक्शे कदम – पद चिन्हो पर चलने की लोगों से जोरदार अपील किया है।
अध्यापिका जा. श्रीमती प्रीति सिंह एवं नागेन्द्र प्रताप – गोलू सिंह अध्यक्ष नें कार्यक्रम के पीछे बड़ा उद्देश्य करार दिया हैं कि – मुख्य मंत्री, प्रधानमंत्री से लेकर पूरा देश नारी शसक्तिकरण को लेकर वेहद गंभीर हैं। जिससे कि बच्चिया अभी से मजबूत व विकसित एवं सेल्फ डिपेंड हो सकें।जिसके पीछे किसी प्रकार से धन की कोई कमी नहीं होंगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एक फोन कॉल पर पहुंचने वाली डॉ प्रियंका मौर्या सदस्य राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश एवं अतिथि गण – संजय तिवारी बेसिक शिक्षा अधिकारी जनपद अमेठी. नेहा राजवंशी तहसील दार अमेठी श्री रतन सिंह खंड विकास अधिकारी भादर – शाहगढ़, श्याम सुन्दर श्रीवास्तव डी सी जी ई एवं नोडल मिशन शक्ति अमेठी डॉक्टर संतोष कुमार यादव खंड शिक्षा अधिकारी भेंटुवा, शिवकुमार यादव खंड शिक्षा अधिकारी बी ई ओ भादर,संजीव भारती प्रधानाध्यापक कंपोजिट विद्यालय भादर, प्रवीण कुमार सिंह शिक्षा जिला समन्वयक अमेठी रहें।
मिशन शक्ति के अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने सुंदर मनमोहक गीत प्रस्तुत किया – धरती सुनहरी अंबर नीला, ऐसा देश है मेरा/ ए मेरे वतन के लोगों जरा याद करो कुर्बानी,जो शहीद हुए हैं उनकी जरा याद करो कुर्बानी आदि गीतों से उपस्थित जैन सैलाब को झकझोर दिया।
बच्चों ने नाटक एवं गीत के माध्यम से नशा मुक्ति उन्मूलन के विषय में गीत प्रस्तुत किए – आदि गीतों के माध्यम से नारी सशक्तिकरण को बल दिया गया।
मिशन शक्ति के प्रमुख आकर्षण विन्दु – क्विज प्रतियोगिता – रंगोली कार्यक्रम,निबंध,सामान्य ज्ञान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, परम्परागत लोकगीत,लोक नृत्य, ख़ो ख़ो खेल ,मनोरंजन बातचीत, अभिभावक खेल आदि कार्यक्रम आयोजित करवाए गये।
प्रतियोगिता के उत्साहवर्धन में विशेष नगद पुरस्कार से प्रतियोगी परीक्षा में प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को उत्साह वर्धन में नगद धनराशि प्रथम पुरस्कार 1500₹ सेकण्ड विजेता 1000 ₹ थर्ड विजेता 500₹ नगद के साथ मेडल व सम्मान पत्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करवाया गया।
आयोजक नें दावा किया है कि बालिकाओं नारियो के जीवन हितार्थ में धन की कमी नहीं होंगी – नागेंद्र प्रताप – गोलू सिंह
जिस अवसर पर भारी संख्या में अनिल कुमार मिश्र पुलिस उप निरीक्षक सहित स्थानीय पुलिस बल रूबी शर्मा महिला आरक्षी तैनात रहे। मनीष सिंह प्रवीण सिंह पप्पू सिंह ब्लाक प्रमुख भादर महेंद्र सिंह नेता, शिव सिंह प्रधानाध्यापक, संघ प्रचार प्रमुख अमेठी पवन ओझा अभिमन्यु ज़ी हिन्दू युवा वाहिनी विश्व हिन्दू परिषद नेता प्रमुख समेत कार्यक्रम संचालन प्रवक्ता- उमेश तिवारी अध्यापक रतापुर, संजीव भारती प्रधानाध्यापक, राजीव रंजन भारती अध्यापक नेवढिया , आशीष सिंह ग्राम प्रधान अमटाही,सुमन सिंह UPS सोनारी कला कपिलेश यादव CS दहियाँवा समेत हजारों हजार की तादाद में छात्र-छात्राओं समेत शिक्षक – शिक्षिकाओं एवं अभिभावकों समेत तमाम प्रतिष्ठित संभ्रांति लोग मौजूद रहे।
जिस अवसर पर संबंधितों ने – 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती, शारदीय नवरात्रि, दशहरा , धनतेरस एवं दीपावली व भैया दूज के पावन पर्व पर समस्त क्षेत्र वासियों एवं देशवासियों को ढेरों सारी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है।