रवि भूषण मिश्र
Uptoday न्यूज
निर्माणाधीन ईमारतों में लापरवाही मिलने पर दोषियों क़ो बक्सा नही जायेगा
अमेठी जनपद में होम्योपैथिक चिकित्सा सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए *डॉ. जयप्रकाश वर्मा, जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी* ने चार्ज संभालते ही सख्ती के साथ व्यवस्था सुधारने का काम शुरू कर दिया है।
उन्होंने जनपद के सभी होम्योपैथिक केंद्र प्रभारियों को *समय से OPD, केंद्रों की साफ-सफाई और रख-रखाव* के साथ चल रहे निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय से पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
किसी भी प्रकार की समस्या आवश्यकता पर सीधे सम्पर्क कर सकते हैं l
डॉ. जय प्रकाश वर्मा ने बताया कि *मंगलवार और गुरुवार को वह केंद्र ताला, अमेठी में मरीजों को देखेंगे*। शेष दिन *सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को वह मुख्यालय कार्यालय गौरीगंज* में अपनी सेवाएं दे रहें हैं l ओपीडी के दौरान डॉ वर्मा ने बड़ा बयान जाहिर किया हैं कि ताला केंद्र पर लगभग 40-70 मरीज हमारी ओ पी डी में नियमित देखे जाते हैं lसभी बीमारियों को जड़ से खत्म करने का ईलाज होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति में निहित हैं जिसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं हैं बशर्ते लम्बा ईलाज असरदार होता हैं l
राष्ट्रीय पर्व पंद्रह अगस्त स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन क़ो गंगा जमुनी तहजीब पर धूमधाम से मनाये जाने की अपील किया हैं एवं जिस अवसर पर ढेरों सारी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दिया हैं l
डॉ. वर्मा ने संबंधित स्टाफ को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि *किसी भी प्रकार की लापरवाही कदापि बर्दाश्त नहीं की जाएगी*। समय से न पहुंचने और केंद्रों में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था पाए जाने पर कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

