रवि भूषण मिश्र
_स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन पर्व की बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए विद्यालय को ऊंचाईयों की बुलंदियों तक पहुंचाया जायेगा- संरक्षक
Uptoday न्यूज़
संग्रामपुर अमेठी_ |
*15 अगस्त 2026* को *राधा रानी इंटरनेशनल स्कूल, खौपुर बुजुर्ग चंडेरिया* में स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व पूरे हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रिंसिपल पूजा त्रिपाठी एवं उप प्रधानाचार्य सतीश तिवारी ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर धूप दीप प्रज्जवलित कर शुरुवात की गई तत्पश्चात ध्वजारोहण और राष्ट्रगान का गायन हुवा । इसके बाद विद्यालय में अध्ययनरत छोटे-छोटे बच्चों ने मनमोहक *सांस्कृतिक प्रस्तुतियां* दीं। देशप्रेम की भावना से ओतप्रोत गीत, नृत्य और नाटकों ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया।
*पुरस्कार वितरण एवं सम्मान*
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि *विद्यालय संस्थापक विवेक तिवारी* सहित अन्य गणमान्य लोगों ने प्रतियोगिताओं में विजेता बच्चों को पुरस्कार वितरित किए। साथ ही बच्चों की शिक्षा में सहयोग देने वाले अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया।
*प्रबंधक विवेक कुमार का संदेश*
विद्यालय के *प्रबंधक विवेक कुमार* ने स्वतंत्रता दिवस एवं आगामी *रक्षाबंधन* की समस्त अभिभावकों, छात्र-छात्राओं एवं क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा “आज का दिन हमें देश की आजादी के लिए शहीद हुए वीरों को याद करने का दिन है। हमें अपने बच्चों में देशभक्ति और संस्कारों की भावना विकसित करनी चाहिए।”
कार्यक्रम में विद्यालय का पूरा स्टाफ, अभिभावक और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
विद्यालय परिवार ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की नेक कामना किया है l

