Uptoday न्यूज
सुल्तानपुर।
जैसे जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है राजनैतिक पार्टियों की सरगर्मियां बढ़ती जा रही हैं। बैठकों का दौर बदस्तूर जारी है और पिछले तबके को साधने की कोशिश भी जारी है। सत्तासीन पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को साधने वा आमजन को एकजुट करने में जी जान से जुटी हुई है। इसी क्रम में जनपद सुल्तानपुर में कमल खिलाने के लिए भाजपा एडी चोटी का जोर लगा रही है। इसी क्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा ने भाजपा ने जिला कार्यालय परिसर में “युवा संवाद सम्मेलन” को आयोजित किया। ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ रामजी गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे ओबीसी मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी पटेल ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा सरकार अन्त्योदय के सपने को साकार कर रही है। ओबीसी वर्ग का कल्याण सिर्फ मोदी सरकार में हुआ है। उन्होंने कहा युवा देश का भविष्य है। भाजपा सरकार युवा, गांव व गरीबों के लिए समर्पित है।
ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ रामजी गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार ने बिना भेदभाव सबका विकास किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने के लिए युवाओं से बूथों को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री वीरेंद्र भार्गव ने किया। उन्होंने कहा आगे विधानसभा व मंडल स्तर पर सामाजिक सम्मेलन आयोजित होंगे।पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने जानकारी दी कि मोर्चे के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों एवं मण्डल अध्यक्षों का ओबीसी मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम का समापन जिला महामंत्री अयोध्या प्रसाद वर्मा व आभार नगर अध्यक्ष मनीष साहू ने व्यक्त किया।कार्यक्रम में हजारीलाल गुप्ता, मानस वर्मा, मनोज सोनी, रामप्रवेश वर्मा, रामशंकर मौर्य, रामसुख साहू, मुकेश लाल रावत, संजय गुप्ता, नरेंद्र जायसवाल, भोला निषाद, दिनेश चौरसिया, डॉ. अरविंद पाल, अवधेश कुमार साहू, तरुण रावत,महेश जायसवाल, मुकेश जायसवाल,पंकज गुप्ता, अजय सोनी, अनूप केसरवानी, रामू निषाद, संजय शर्मा, रामशिरोमणि यादव ,बजरंगी चौहान, राजकुमार गुप्ता, दिलीप गुप्ता, सियाराम मौर्य, राजीव मौर्य, मनोज गुप्ता, दरगाही निषाद, मूलचंद सोनी, रवि गुप्ता, उमाशंकर वर्मा, प्रदोष चौरसिया, ननकू वर्मा, मनोज वर्मा, राजितराम पाल, राजकुमार जायसवाल, संतोष विश्वकर्मा, शिवप्रसाद यादव, सुरेंद्र वर्मा, गोविंद जितेंद्र पाल, महेश यादव और हरि प्रसाद मौर्य सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

