Uptoday न्यूज
शैलेंद्र प्रताप सिंह
जनपद अमेठी । अमेठी में इलाज कराने आए बुजुर्ग की साइकिल पर चोरों ने अपना हाथ साफ कर दिया इलाज करने के बाद जब बुजुर्ग वापस अपनी साइकिल के पास आया तो उसके होश उड़ गए चोर उसकी साइकिल चुराकर फरार हो गए फिलहाल पुलिस ने अस्पताल प्रशासन की सूचना के बाद मौके पर पहुंच कर शिकायत दर्ज कर मामले की जांच कर रही है
पूरा मामला अमेठी जिले के जिला अस्पताल का है अमेठी जनपद के मलिक मोहम्मद जायसी संयुक्त जिला चिकित्सालय में संग्रामपुर ब्लॉक से इलाज कराने आए बुजुर्ग की साइकिल चोरी हो गई आपको बता दे की साइकिल चोरी होने के बाद बुजुर्ग हरिश्चंद्र काफी परेशान हो गया मौके पर जब अस्पताल प्रशासन को मामले की जानकारी हुई तो अस्पताल प्रशासन ने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंचे पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है फिलहाल चोरी हुई साइकिल का पता नहीं चल सका है
पैरों का इलाज कराने आया था बुजुर्ग
आप बता दे की पैरों का इलाज करने के लिए बुजुर्ग जिला अस्पताल आया था उसका इलाज तो हो गया लेकिन साइकिल चोरी होने के बाद अब वह पैदल जाने को मजबूर हफिलहाल पूरे मामले पर अब पुलिस जांच पड़ताल कर रही है
बुजुर्ग हरिश्चंद्र ने बताया कि वह इलाज कराने आया था जब वह इलाज कराकर बाहर आया तो उसकी साइकिल चोरी हो गई अब साइकिल चोरी होने के बाद वह परेशान है अब वह कैसे घर जाएगा उसने कहा कि अगर साइकिल मिल जाए तो बहुत अच्छा होगा।

