Uptoday न्यूज
अमेठी । एक ओर योगी सरकार मित्र पुलिस की बात करती है वहीं अमेठी के थाना संग्रामपुर के अन्तर्गत खौ पुर बुजुर्ग की एक महिला को अपने साथ हो रही मारपीट की घटना की शिकायत डायल 112 से करना महंगा पड़ गया। मित्र पुलिस का तमगा ओढ़े डायल 112 का कर्मी इस कदर अभद्रता पर उतर आया कि उसके द्वारा शिकायतकर्ता महिला पर ही हांथ उठाने लगा। दरअसल मामला थाना संग्रामपुर के अन्तर्गत आने वाले ख़ौपुर बुजुर्ग का है जहां कि निवासिनी रीना यादव पत्नी अनिल कुमार यादव ने उसी गांव के निवासी मुरली पुत्र रामलाल , निर्मला पत्नी मुरली अर्चना पुत्री मुरली द्वारा अपने साथ मार पीट की शिकायत डायल 112 पर की । जिसके पश्चात संग्रामपुर थाने से संबंधित डायल 112 गाड़ी संख्या 6905 मौके पर आई। किंतु उस पर मौजूद पुरुष पुलिस कर्मी द्वारा उल्टा शिकायतकर्ता के ऊपर ही हांथ उठा दिया गया और शिकायतकर्ता को ही भद्दी भद्दी गालियां देने लगा। आस पास मौजूद डेरी कर्मियों ने वा पड़ोसियों ने इसका विरोध किया तो डायल 112 के कर्मी मौके से भाग गए। शिकायत करता के अनुसार घटना 30 जनवरी 2026 की है संबंधित पुलिस कर्मी ने बहुत ज्यादा शराब पी रखी थी।
जिसके पश्चात शिकायतकर्ता द्वारा 31 जनवरी 2026 को क्षेत्राधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर संबंधित कर्मी के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की गई किंतु थानाध्यक्ष द्वारा गलत रिपोर्ट लगाकर मामले को रफा दफा कर दिया गया और अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। महिला ने नवागंतुक पुलिस कप्तान से न्याय की आस लगाई है।

