Uptoday न्यूज
अमेठी । अमेठी में पूर्ति विभाग बदहाल हो चुका है। मलाई दार विभाग में पूर्ति निरीक्षक वा अन्य कर्मी सो पीस बने हुए हैं। यहां पर सुनवाई उसी की होती है जो इनकी जेब भरने में सक्षम है। राशन कार्ड से लेकर गैस सिलेंडर तक हर समस्या का समाधान अवैध धन है। इसी क्रम में वर्तमान समय में सोने पर सुहागा हो गया है। प्रकाश गैस एजेंसी पर गबन का मामला दर्ज कर इनके द्वारा की गई अनियमित कार्यवाही इनके लिए धन उगाही का जरिया बनी हुई है। इनके द्वारा अमेठी तहसील अंतर्गत आने वाली प्रकाश गैस एजेंसी को सीज कर दिया किंतु वहां से जुड़े सभी कनेक्शन नंबरों को दूसरी गैस एजेंसी पर स्थांतरित नहीं किया जिससे साहब से गैस की भीख आमलोग मांगते रहें। पूर्ति निरीक्षक से इस बाबत बात करने वा गैस सिलेंडर की मांग करने पर साहब का कहना है कि गैस एजेंसी मालिक हमारा फोन नहीं उठाते हैं। वहीं सूत्रों से वा पीड़ितों से मिली जानकारी के अनुसार गैस सिलेंडर उन्हीं के लिए मुहैया है जो ऊंची रसूख वाले हैं।

