रवि भूषण मिश्र
क्षेत्रीय ग्रामीणों जनप्रतिनिधियों शासन प्रशासन एवं न्यायालय के प्रत्येक पहलू पर हमेशा खरा उतरूँगा – रणवीर सिंह
*Up todey न्यूज़ अमेठी उत्तर प्रदेश संग्रामपुर* पर्यावरण संरक्षण को लेकर वन विभाग संग्रामपुर जनपद अमेठी ने एक बड़ी पहल शुरू की है। वन क्षेत्र संग्रामपुर को हरियाली से आच्छादित करने के लिए इस बार विशेष तैयारी की गई है।
*वन दरोगा रणवीर सिंह* ने बताया कि _”वन क्षेत्र संग्रामपुर को हरियाली से आच्छादित कर पर्यावरण की कमी नहीं होने देंगे।”_
इसी क्रम में *फर्रुखाबाद से 8- 12 फीट ऊंचे शंकरीय (शंकर जाति) के पौधे मंगवाए गए हैं।* विभाग द्वारा *दो ट्रक पौधे* मंगाए गए हैं, जिनमें *पाकड़, पीपल, बरगद, नीम,जामुन* सहित अन्य छायादार और फलदार प्रजातियां शामिल हैं।
वन दरोगा ने बताया कि बड़े पौधे लगाने से उनकी जीवित रहने की दर अधिक होगी और कम समय में क्षेत्र में हरियाली दिखने लगेगी। जल्द ही इन पौधों का रोपण वन क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों,पक्की सड़कों के किनारे और खाली पड़ी भूमि पर किया जाएगा।
क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ग्राम प्रधानों सपा बसपा कांग्रेस एवं भाजपा नेताओं समेत ग्रामीणों ने वन विभाग की इस पहल की बड़ी सराहना की है।

