Uptpday न्यूज
शैलेंद्र प्रताप सिंह
अमेठी। जिले के विकासखंड भेंटुआ क्षेत्र के दर्जनों गांवों का सड़क पर पानी भर जाने से आवागमन प्रभावित हो गया है। सरकार द्वारा चलाई गई गड्ढा मुक्त योजना असफल दिखाई दे रही है।
ग्राम पंचायत बंसहू, खंडहर, हारीपुर, गैरिकपुर का संपर्क मार्ग पूरी तरह तालाब में तब्दील हो चुका है। जिससे बरसात के मौसम में आने जाने वाले राहगीरों काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आए दिन ख़राब रोड़ के कारण वाहन चालक दुर्घटना का शिकार भी हो रहे हैं। बंसहू ग्राम पंचायत अमेठी और सुल्तानपुर सीमा पर स्थित है।
हर बार चुनाव के दौरान पी डब्लू डी द्वारा रोड़ के नाम पर कुछ दूरी मरम्मत का कार्य कर दिया जाता है।वही चुनाव खत्म होने बाद क्षेत्र की जनता अपने आपको ठगा हुआ महसूस करती हैं। आप पार्टी के नेता रहे गौरिकपुर निवासी और समाज सेवी सूर्यभान तिवारी ने बताया की विगत 10 वर्षों से इस क्षेत्र का विकास रुका हुआ है यह क्षेत्र अमेठी सुल्तानपुर सीमा वर्ती क्षेत्र है। इस क्षेत्र में चुनाव के दौरान अमेठी जिला का क्षेत्र जाना जाता है चुनाव के बाद यहां का विकास तो दूर यहां का नाम लेने वाला नहीं होता। सूर्यभान तिवारी ने बताया की समस्या सांसद अमेठी किशोरी लाल शर्मा को अवगत करा दिया गया है अब उनकी दया दृष्टि इस क्षेत्र पर कब पड़ती है या देखा जाएगा। खंडहर निवासी उमाशंकर तिवारी ने बताया की इस क्षेत्र की उपेक्षा की जाती है चाहे बीजेपी सांसद रहा हो या अन्य दल का सांसद हो। इस क्षेत्र को केवल आश्वासन ही मिलता है आज या स्थिति बनी है कि इस सड़क के खराब होने से दर्जनों गांव प्रभावित हो रहे हैं और दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। क्षेत्र के हीरापुर निवासी कैलाश गुप्ता ने बताया की पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति किस शासनकाल में बनाई गई सड़क आज बदहाल स्थिति में है आने जाने वाले राहगीर ग्रामीण सभी इस रास्ते को देखकर और इस पर आ जाकर परेशान है सरकार का सड़क गड्ढा मुक्ति योजना का मजाक बनाया गया है। इसी प्रकार दर्जनों लोगों ने इस सड़क के मरम्मत की मांग की है। किस रास्ते पर प्रतिदिन सैकड़ो चार पहिया वाहन हजारों दो पहिया वाहन आते जाते हैं। यह एक महत्वपूर्ण सड़क है जो सुल्तानपुर के लिए सीधा और सुगम रास्ता है।

