
Uptoday न्यूज
अमेठी।
अमेठी। अखिल भारतीय महिला स्वैच्छिक सेवा संघ प्रशिक्षण केंद्र मुन्शीगंज प्रशिक्षण केंद्र के सचिव महेंद्र किशोर कपूर जिनका मूल निवास नई दिल्ली है।जिनका उपरोक्त प्रशिक्षण केंद्र संस्था की निर्मित भवन व भूमि हड़पने के लिए भू-माफियाओं द्वारा षड्यंत्र रच कर उनको अरसा पूर्व मृत्यु दिखाया।जिसमें स्थानीय ग्राम प्रधान व प्रधान प्रतिनिधि ने अपनी रिपोर्ट में उन्हें मृत दिखाकर पूरा साथ दिया।प्रभावी सचिव द्वारा जानकारी होने पर स्वयं आकर प्रशिक्षण केंद्र परिसर में सत्यनारायण की पूजा आयोजित किया। और अपने स्टॉप के साथ पूजा अर्चना किया और बोला कि मै अभी जिंदा हु और यहां के स्थानीय ग्राम प्रधान व प्रधान प्रतिनिधि ने तो हमे अरसा पहले ही मृत घोषित कर दिया था।उन्होंने स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों से मांग किया कि इस तरह के लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए।इस मौके पर स्थानीय अमरनाथ यादव,सुनीता यादव,महेश नारायण जायसवाल,कालिका प्रसाद शर्मा,राम कुबेर मौर्य,ज़हीर अहमद,प्रभाकर मिश्रा,विजय कुमार पांडेय,श्याम सुन्दर पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे।