रवि भूषण मिश्र
Uptoday न्यूज
जनपद अमेठी। विकासखंड क्षेत्र भादर के अंतर्गत ग्राम पंचायत खानापुर में अंत्योष्ठिस्थल स्थल एवं अंबेडकर स्थल का निर्माण करवाए जाने के लिए मांग पत्र पंचायती राज व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री को दिया गया हैं।प्रधान प्रतिनिधि श्रीकांत मिश्रा एवं प्रधान प्रतिनिधि उमेश कुमार की मांग पर प्रदेश अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ सुभासपा उत्तर प्रदेश प्रभाकर जयसवाल नें मंत्री को भादर क्षेत्र की पंचायत खाना पुर गांव में अंत्येष्टि स्थल एवं अंबेडकर स्थल के निर्माण को लेकर मांग पत्र दिया है।
मंत्री में मांग पत्र को गंभीरता से लेते हुए निदेशक पंचायती राज उत्तर प्रदेश को पत्र लिखकर आवश्यक कार्यवाही किए जाने का निर्देश जारी किया है। मंत्री के आदेश के अनुपालन के क्रम में उपनिदेशक पंचायती राज लखनऊ राघवेंद्र द्विवेदी ने डीपीओ जनपद अमेठी को पत्र भेज कर आवश्यक कार्यवाही किए जाने का आदेश निर्गत किया है।
पंचायत खरगपुर श्रीमती प्रियंका मिश्रा के प्रतिनिधि उमेश कुमार मिश्र ने भी अपने पंचायत के विकास के लिए मांग पत्र दिया है। अभी हाल में ही इन दोनों ग्राम प्रधानों को पंचायती राज विभाग से श्रीमती चंद्रावती ग्राम प्रधान खाना पुर एवं श्रीमती प्रियंका मिश्रा खरगपुर को कृषि विज्ञान केंद्र नई दिल्ली बुलाया गया था विश्वास ही नहीं पूरा भरोसा है कि पंचायत को आधुनिक सुख – सुविधाओं से सुसज्जित करवाने में सक्षम साबित होंगे।
आगामी पर्व रंगों का त्योहार होली एवं रमजान को आपसी सौहार्द्ध एवं गंगा जमुनी तहजीब पर लोगों से मनाए जाने की जोरदार अपील किया है।

