मेले में आए हुए मनचले मजनुओं , नशेड़ियों , चोर उच्चक्को अपराधिक प्रवृत्तियों वालों पर होगी पैनी नजर – अमेठी पुलिस प्रशासन ।
रवि भूषण मिश्रा
Uproday न्यूज
जनपद अमेठी । होली पावन पर्व के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति स्वामी परमहंस आश्रम टीकर माफी में लगने वाले वार्षिक मेले में आश्रम परिसर समेत यातायात व्यवस्था खचाखच उमडा जन सैलाब का ताँता लगातार रातों दिन लगा रहा पुलिस प्रशासन अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन कर्तव्य निष्ठा पूर्वक पारदर्शिता के साथ लगा रहा।
श्रद्धालुओं से उमडा जन सैलाब भारी भीड़ यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने में लगें रहे टीकर माफ़ी चौकी प्रभारी इंद्रेश कुमार लगातार मय हमराही टीम समेत निरीक्षण चौकसी में मुस्तैदी के साथ लगें रहे। जिससे लोगों को भीषण जाम से निजात मिल सके। अमेठी प्रशासन दूरदर्शिता और सतर्कता के चलते कस्बा व्यापारी टीकरमाफी व्यवसायी कारोबारी मनचलो , अपराधिक प्रवृत्ति वालों , नशेड़ियों पर थोड़ा सख़्ती बरतनी पड़ी अराजक तत्वों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया । कुछ बड़े तबके के व्यापारियों के करीबियों भी होली के हुड़दंग एवं मेले में यातायात व्यवस्था को बाधित कर रहे थे जिसके चलते भी हिदायत देकर छोड़ दिया गया । परंतु कुछ व्यापारी नेतागिरी के चक्कर में आकर उल्टा सीधा जवाब सवाल करने लगे और रोड पर उतर आए नतीजा कुछ भी नहीं निकला। जिला अधिकारी निशा अनंत पुलिस अधीक्षक अर्पणा रजत कौशिक के नेतृत्व में अमेठी प्रशासन पहले से ही सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे ना तो जाम की समस्या हुई और ना ही श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना करना पड़ा।
अमेठी दुर्गापुर नेशनल हाईवे पुलिस उपाधीक्षक अमेठी मनोज मिश्रा स्वयं फोर्स के साथ यातायात नियंत्रण में भ्रमणशील रहे । वहीं थाना अध्यक्ष संग्रामपुर संदीप राय , प्रभारी पीपरपुर रामराज कुशवाहा , थाना रामगंज प्रभारी अजयेंन्द्र पटेल भी लगातार मेलें समेत सड़कों पर रहकर व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सहयोग कर जुटे रहे । बिना किसी बाधा के श्रद्धालू अपने गंतव्य तक को पहुंचते रहे। कुछ व्यापारी शराब के नशे में डीजे का लुत्फ़ आनंद उठा रहे थे जिसको सख़्ती से बंद करवाया गया। दर्जनों मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इंद्रेश कुमार चौकी प्रभारी टीकरमाफी देर रात दुकान खुली होने पर बंद करने की लगातार आग्रह अपील कर रहे थे मेले की व्यवस्था चाक चौबंद व्यवस्था नजर आई। इन्द्रेश कुमार चौकी प्रभारी टीकर माफ़ी थाना प्रभारी संग्रामपुर संदीप राय समेत पुलिस उपाधीक्षक मनोज कुमार मिश्रा नें बड़ा बयान जाहिर किया है कि व्यापारियों द्वारा लगाए जा रहे सारे आरोपों को सिरे से ख़ारिज करते हुए वेंबुनियाद एवं निराधार करार दिया है। राष्ट्रीय पर्व रमजान एवं होली पावन पर्व को गंगा जमुनी तहजीब पर लोगों से मनाये जाने की जोरदार अपील किया है।

