पार्टी गतिविधियों समेत पार्टी कार्यकर्ताओ के प्रत्येक पहलू पर हमेशा खरा उतरूँगा – एडवोकेट सुधांशु शुक्ला
रवि भूषण मिश्र
जनपद अमेठी। भारतीय जनता पार्टी में चुनाव गतिविधियों के मद्देनजर पार्टी को नई दिशा एवं दशा तय करने के लिए नए जिला अध्यक्षों का चुनाव परिणाम कयासों पर विराम लगाते हुए अमेठी जनपद में 23 प्रत्याशियों में से एडवोकेट सुधांशु शुक्ला पूर्व जिला महामंत्री के ऊपर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष पदाधिकारी ने भरोसा जताते हुए घोषणा किया है।
वही मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एडवोकेट सुधांशु शुक्ला स्मृति ईरानी के बेहद करीबी होते हुए आज इनका कद के साथ पद एवं भाव भी बढ़ गए हैं।
सैकड़ो मीडिया से मुख़ातिब होते हुए सुधांशु शुक्ला ने बड़ा बयान जाहिर किया है कि अमेठी संसदीय क्षेत्र के जनता जनार्दन का अपार स्नेह मिला है एवं पार्टी शीर्ष पदाधिकारियों राम प्रसाद मिश्रा , दुर्गेश त्रिपाठी , उमाशंकर पाण्डेय पूर्व जिला अध्यक्ष एवं अमरेंद्र सिंह पिंटू शुमार भाजपा नेता समेत स्मृति ईरानी पूर्व केंद्रीय मंत्री समेत योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश , नरेंद्र मोदी यशस्वी प्रधानमंत्री भारत सरकार का कोटि-कोटि आभार जताया है।
एडवोकेट सुधांशु शुक्ला ने पद एवं गोपनीयता की पारदर्शिता के साथ ईमानदारी एवं कर्तव्य निष्ठा के साथ पालन करने का दावा किया है।
जिस अवसर पर ए होली मिलन समारोह के पर्व पर समस्त क्षेत्र वासियों एवं देशवासियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं समेत पदाधिकारियों भाजपा शीर्ष को ढेरों सारी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है।

