न्याय के लिए दर बदर भटक रही महिला ।
Uptoday न्यूज
अमेठी। वर्तमान प्रशासन में गरीबों को न्याय के लिए दर बदर भटकना पड़ रहा है किंतु दबंगों के आगे उनकी एक नहीं सुनी जाती । मिली जानकारी के अनुसार प्रदीप तिवारी पुत्र राधा मोहन तिवारी ठेंगहा , थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी का निवासी है। पीड़ित के खाते की भूमि गाटा संख्या 1146 में जबरन सहरंगई से पड़ोसी अनिल तिवारी पुत्र वीरेंद्र नाथ द्वारा नाली बनाई गई है।नाली का गंदा पानी पीड़ित के दरवाजे पर गिरता है । जिससे पीड़ित के दरवाजे पर गंदा पानी जमा हो जाता है । जिससे पीड़ित के परिजनों को बीमारी के अंदेशे से उठना बैठना मुश्किल है । जब भी पीड़ित वा उसके परिजन आरोपी से जबरन उसके खाते की जमीन पर बनाई गई नाली हटाने के लिए कहते हैं तो आरोपी द्वारा पीड़ित वा उसकी पत्नी विमला को मारा पीटा जाता है। पीड़ित की पत्नी विमला ने बताया कि कुछ माह पूर्व आरोपी ने उसका पैर तोड़ दिया था किंतु पुलिस ने उल्टा उसका चालान काट दिया। पीड़िता भयभीत अवस्था में बोल रही थी कि यदि उसने आरोपी के विरुद्ध प्रार्थना पत्र दिया तो वह फिर से उसे मारेगा और थानेदार उसे जेल भेज देंगे। पीड़िता ने अपने पति की ओर से आज संपूर्ण समाधान दिवस पर एस डी एम अमेठी को न्याय के लिए प्रार्थना पत्र दिया। देखना बाकी है कि कुछ कार्यवाही दबंगों के विरुद्ध करने की जहमत प्रशासन उठता है या दबंगों के सम्मुख पुनः प्रशासन नतमस्तक नजर आता है।

