Uptoday न्यूज
जनपद अमेठी। बीते दिनों सीतापुर में हुए जघन्य अपराध हिंदी दैनिक के पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई हत्याकांड प्रकरण पर अमेठी में पत्रकारों में रोष दिखा । ज्यादातर पत्रकारों का मत है कि पत्रकार आमजन की आवाज बनते हुए शासन वा प्रशासन के विरुद्ध मुद्दा उठाते हैं। जिसके चलते उनके जान को खतरा बना रहता है । अतः पत्रकार एक जुट होकर पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग कर रहे हैं । इसी क्रम में जनपद अमेठी में राष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर रही ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की जिला इकाई ने जिलाध्यक्ष जितेंद्र पांडेय के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को दिया । ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जिला इकाई अमेठी ने पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई हत्याकांड पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए मांग उठाई कि संपूर्ण देश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो । इसके साथ ही उन्होंने मांग दोहराई पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई के हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी हो । मृतक के परिवार को शीघ्र मुआवजा दिया जाए । मृतक पत्रकार के आश्रितों को सरकारी नौकरी दी जाए तथा प्रदेश में पत्रकार उत्पीड़न पर प्रभावी रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं । इस दौरान शेष नारायण त्रिपाठी, दिव्यांश मिश्रा, राकेश शुक्ला , राम मूरत यादव , अशोक कुमार पांडेय , कुलदीप सिंह , चंद्र प्रकाश मौर्य , मान सिंह , अनुपम पांडेय , राजाराम आर्य , डॉक्टर एस पी पाल मौजूद रहे ।

