Uptoday न्यूज
जनपद अमेठी।। पीड़ित शीतला प्रसाद ने शासन , प्रहसन से गुहार लगाई है कि उसके मकान पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है । पीड़ित के मकान को दबंगों द्वारा जबरन तोड़ा गया। उसके मकान पर ही जबरन दबंगों द्वारा नींव भरी गई साथ ही उसके सहन पर जबरन जानवर बांध रहे किंतु अनेक प्रार्थना पत्र देने के बावजूद अमेठी थाना पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई । वर्तमान समय ऐसा आ गया है कि धन बल के दम पर कोई भी किसी का घर या जमीन कब्जा कर सकता है । पीड़ित शीतला प्रसाद पुत्र लुटई विश्वकर्मा ढ़ोढ़ई का पुरवा पोस्ट कोहर थाना अमेठी के अनुसार पीड़ित के गाटा संख्या 339 में स्थित मकान संख्या 157क पर उसी गॉव के निवासी राहुल विश्वकर्मा सुत लाल बहादुर द्वारा 27 मार्च 2025 को सुबह 10 बजे के लगभग पीड़ित को मार पीट कर पीड़ित के घर का टीन शेड तोड़ दिया तथा जबरन कब्जा करने की नीयत से नींव भरने लगे । पीड़ित ने अनेक बार अमेठी थाने पर प्रार्थना पत्र दिया किन्तु कोई कार्यवाही नहीं हुई । पीड़ित द्वारा पुनः अपना टीन शेड छाने का प्रयास किया जाता है तो दबंग उसे मारपीट कर घर से बेघर करने पर आमादा होते हैं। पीड़ित ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्र देकर अपने घर को दबंगो से मुक्त कराने तथा आरोपियो के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है।

