मानक के अनुरूप गुणवत्ता युक्त पारदर्शिता के साथ मेरी पंचायत के सारे विकास कार्य करवाए गए हैं – विजय शंकर शुक्ल प्रधान प्रतिनिधि।
रवि भूषण मिश्रा
जनपद अमेठी । किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष हरीश सिंह चुन्नू एवं अजय मिश्रा उर्फ विल्सन बाबा की अगुवाई में ब्लॉक अमेठी में प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए किसान कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए दौरान उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत लोहरता में सफाई कर्मी नियमित रूप से कार्य नहीं करते विद्यालय शौचालय समेत साफ सफाई व्यवस्था बदहाल है नालियां बज बजा रही है। जल भराव के कारण बच्चों को गंभीर बीमारियों का खतरा बना है। लोहर्ता गांव में अनियमितताओं को लेकर शिकायती पत्र प्रेषित किया है।
देर शाम वीडीओं बृजेश सिंह ने अपने सहयोगियों पवन यादव एडीओ पंचायत, सुश्री नेहा सिंह लेखपाल से हुई पंचायत सचिव मय टीम समेत किसान नेताओं की आदि मांग पर तत्काल पंचायत जा पहुंचे।
मांगों को पूरा करने का पूरा भरोसा देते हुए किसान किसान नेताओं नें धरना समाप्त किया। जिला अध्यक्ष हरीश सिंह चुन्नू ने बताया कि चार बिंदुओं में दो बार वीडीओ नें कार्यवाही की लोहरता गांव में लगे खडंजे को टीम भेज कर 233 ईटो उखाडा गया इस मौके पर शैलेंद्र मिश्रा ओमप्रकाश रामनरेश अमरेश कुमार समेत तमाम किसान ग्रामीण मौजूद रहे।
मौजूदा ग्राम प्रधान सुश्री सीमा शुक्ला पति मनोज शुक्ला ने मीडिया से बातचीत के दौरान बड़ा बयान जाहिर किया है कि मेरे ही गांव के अजय मिश्रा विल्सन बाबा मेरे पूर्वजों से जन्म-जन्मांतर से आज तक इनका विवाद न्यायालय समेत पंचायत चुनाव में हमेशा विरोध करते रहते हैं यहां तक की विजय शंकर शुक्ला पूर्व में कोटेदार रहे हैं जिनसे आए दिन हमेशा अवैध वसूली किया करते थे। आज कोटेदार की बहू जब ग्राम प्रधान बनी तो अवैध वसूली के रूप से 5000 महीना नज़र वसूली नहीं दे सके जिसके चलते आज सड़क पर उतर कर कार्यालय तहसील में धरना प्रदर्शन का आयोजन करवाते रहते हैं यह इनका कार्य हो चुका है। अधिकारियों को धमकाना फर्जी जांच कराना जिसके भय से मैं इनका नजराना देता रहूं तभी मेरी पंचायत के विकास कार्य संभव हैं। विजय शंकर शुक्ला प्रधान प्रतिनिधि नें दावा किया है कि परन्तु यह ऐसा कदापि नहीं हों सकता जांचे चाहें तो केंद्रीय मंत्रालय दिल्ली टीम से करवा लें। सीमा शुक्ला ग्राम प्रधान मनोज शुक्ला प्रधान पति ने अपने परिवरीजनों को किसान नेताओं से जान को खतरा एवं सुरक्षा की अमेठी प्रशासन समेत न्यायालय एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मीडिया के माध्यम से न्याय कराये जाने की जोरदार अपील किया है।
तैनाना पंचायत सचिव नेहा सिंह से बात करने पर बताया महज अभी हाल की मेरी जॉइनिंग है मेरे कार्यकाल में सारे कार्य मानक के अनुरूप पारदर्शिता के साथ गुणवत्ता युक्त करवाए जाएंगे। पवन यादव ए डी ओं खंड विकास अधिकारी बृजेश सिंह से बात करने पर बताया की समस्या का समाधान करवा दिया गया है शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए जांच टीम गठित कर दी गई है।
किसी प्रकार की अनियमिता पाए जाने पर कार्यवाही करवाई जाएगी।
ग्राम प्रधान सीमा शुक्ला में यह भी दावा किया है कि यदि विरोधी प्रतिद्वंदी समय रहते नहीं सुधरते हैं तो प्रधान के ट्रैक्टर के आगे साइकिल खड़ी कर कुचलना जान से मारने की नियत से ट्रैक्टर चढ़ा देना जैसे राजतंत्र का खुलासा करवाते हुए उल्टा मुकदमा अन्य तमाम सबूत के साथ संदिग्ध गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत करवाकर सलाखों के पीछे भिजवाने का काम किया जाएगा।

