
गरीब दबे कुचले को न्याय दिलाना एवं जनसेवा करना प्रथम प्राथमिकता होंगी – सुश्री सुमन सिंह जिलाध्यक्ष, ठाकुर प्रदीप सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष करणी सेना
रवि भूषण मिश्र
जनपद अमेठी। आज सुमन सिंह निवासिनी बड़गांव संग्रामपुर अमेठी बनी करणी सेना की जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा लोगों एवं संगठन शीर्ष का किया आभार — रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अंखड भारत करणी सेना के प्रदीप सिंह ने अमेठी को संगठन का जिला अध्यक्ष महिला के रूप में बनाया । संग्रामपुर क्षेत्र के ग्रामसभा बड़गांव निवासी व समाजसेवी सुमन सिंह को जिला अध्यक्ष बनाया गया। सुमन सिंह के जिलाध्यक्ष बनने पर ग्राम सभा बड़गांव के जिरहा में शिष्टाचार कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें इस संगठन में जुड़े सैकड़ों लोगों को माला पहना स्वागत किया गया।साथ ही महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक रही । महिलाओं ने नवागत जिलाध्यक्ष को माला पहनाकर स्वागत किया।इस अवसर पर प्रदीप सिंह ने कहा कि आज जिस प्रकार संग्रामपुर के बड़गांव ग्रामसभा में संगठन को मजबूती मिली है। शायद अभी तक इतनी मजबूती कहीं नही मिली ।
उन्होंने कहा करणी सेना सदैव जनहित में अगुवा के रूप में काम करती है ।अमेठी जिले का सौभाग्य से कि आज एक तेजतर्रार समाजसेवी ,गरीब हिताय महिला सुमन सिंह करणी सेना के जिलाध्यक्ष के रूप में मिली है जिससे अमेठी की गरीब जनता को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया करणी सेना किसी पार्टी से सम्बंध नहीं रखती केवल जनहितकारी काम में विश्वास करती है।इस अवसर पर नवागत जिलाध्यक्ष सुमन सिंह ने बताया कि हमने हमेशा समार्ध्य के साथ जन सेवा की है गरीबों को कपड़े व भोजन की व्यवस्था की है दवा के लिए आर्थिक मदद की है।साथ ही बालिकाओं की शिक्षा में भी सहयोग किया है आज हमें जो पद अंखड भारत करणी सेना में मिला है उसे ईमानदार व जनसेवा भाव के साथ निभाऊंगी।हम अकेले नहीं हैं आज इस सेना में सैकड़ो महिलाएं भी जुड़ी है जिससे हमें मजबूती मिली है।इस कार्यक्रम में शिव प्रकाश पाण्डेय, मनोज पाठक,प्रदीप सिंह राम गढ़,सूरज सिंह अजय सिंह, कृपाशंकर सिंह, सीमा सिंह सुल्तानपुर, गीता सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष, सुश्री इंदु सिंह बड़गांव, स्वाती सिंह, रामभवन सिंह, रमेश सिंह राजन नवीन सिंह निवासी त्रिसुंडी भादर बने राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी सहित हजारों की संख्या में जनसमूह उमड़ा हुआ था।
जिस अवसर पर जनसैलाब समेत पदाधिकारियों नें वेहद ख़ुशी जाहिर किया हैं।