रवि भूषण मिश्र
Uptoday न्यूज
मरीज तीमारदारों जनप्रतिनिधियों शासन प्रशासन एवं न्यायालय के प्रत्येक पहलू पर हमेशा खरा उतरूँगा – समस्त चिकित्साधिकारी
जनपद अमेठी। मीडिया की सुर्खियों में चल रहा संचालित 50 सैया युक्त स्थित बेनीपुर जनपद अमेठी का आयुष चिकित्सालय – केंद्र बेनीपुर की मीडिया टीम ने पड़ताल किया तो हकीकत कुछ और निकली।

लगभग 33 स्टॉफ से सृजित संचालित करवाया जाता हैं अस्पताल। होम्योपैथिक आयुर्वेदिक यूनानी तीनों विधाओं से संचालित आयुष चिकित्सालय बेनीपुर केंद्र में मरीज तिमारदारो समेत समस्त स्टाफ नियमित संचालित मिले।
मीडिया की पड़ताल में समस्त चिकित्सा अधिकारी समेत मुख्य लिपिक – लेखाकार सुभाष पांडेय जी के अपने-अपने वर्क में व्यस्त मिले। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डॉक्टर शिवेंद्र त्रिपाठी एसएमओ सीनियर मेडिकल ऑफिसर होम्योपैथिक दिन के महज सिर्फ 1:00 तक ओपीडी में लगभग 28 मरीज देखे तो वही दीपेंद्र नाथ मलिक एसएमओ आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर ने 25 मरीज ओ पी डी में देखे तों वहीं डॉ सुश्री हेमलता तिवारी एम् ओ होम्योपैथिक मेडिकल ऑफिसर ने 35 ओपीडी किया डॉ प्रियंका मलिक ए एम ओ आयुर्वेदिक ने 30 मरीज डॉक्टर कौशलेंद्र प्रताप सिंह एम् ओ आयुर्वेदिक नें 30 मरीज देखे। डॉक्टर लुब्ना जमीर युनानी मेडिकल ऑफिसर ने 28 मरीज डॉ सौरभ जी भौतिक चिकित्सा से 8 मरीजों का उपचार किया एवं निः शुल्क दवाइयां वितरित किया।
पूर्व में 29 मार्च 2025 को अनुपस्थिति के संबंध में डॉक्टर दीपेंद्र नाथ मलिक डॉक्टर प्रियंका मलिक डॉक्टर लुब्यना डॉक्टर शिवेंद्र आवश्यक सूचना अवकाश पर रहें है।
शेष अपने अपने केबिन में निरिक्षण उपचार में व्यस्त रहें।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड बॉय कमलेंद्र सिंह महेंद्र मौर्य की तैनाती हुई है फार्मासिस्ट में सैफ – शाफै खान कार्यरत पाये गये। यूनानी फार्मासिस्ट पद रिक्त पाया गया जिसकी मांग विभागीय अधिकारियों से पत्राचार के माध्यम से मांग की गई है जैसे ही कोई नियुक्त होता है जल्द ही तैनाती करवाई जाएगी। स्टाफ नर्स आयुर्वेद में अमित सिंह होम्योपैथिक में सचिन वर्मा तो यूनानी में नाजनीम अंसारी कार्यरत पाई गई। आयुष लैब टेक्नीशियन काजल मौर्या अंकित सोनकर मौजूद मिले।
पंचकर्म टेक्नीशियन प्रदीप कनौजिया दो मसाजर मनोज सोनी रामचंद्र मौर्य मौजूद मिले जो की मरीजों की सेवा में सेंकाई – मसाज करते पाए गए। सुभाष यादव सहायक कैटर
मेंडवाइफ में अनीता जी शोभावती जी जिनकी नियुक्ति आउटसोर्सिंग के माध्यम से करवाई गई है।
मरीजों का लगातार आना-जाना चहल कदमी लगा रहता है। लगभग 200 से लेकर 400 मरीज तक नियमित देखे जाते हैं। जिनका आधुनिक चिकित्सा पद्धति से ईलाज किया जाता हैं।
सम्बंधितों का मानना हैं कि
किसी राजनैतिक दल के सफेद पोश नेता के इशारे पर छवि धूमिल करवाने का कुत्सित प्रयास काम किया जा रहा है। जिनके मंसूबो पर पानी फिरने में देर नहीं लगेगी।
मीडिया टीम के सघन जाँच अभियान में स्थानीय ग्राम प्रधानों जनप्रतिनिधियों से बात करने पर श्याम बिहारी सिंह ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पिंडोरिया पवन सिंह ग्राम प्रधान कंडेर गांव श्रीमती उर्मिला देवी ग्राम प्रधान बेनीपुर सुनील कुमार प्रधान प्रतिनिधि बेनीपुर, रमाशंकर प्रजापति ग्राम प्रधान परसावां, प्रवीण कुमार मौर्य ग्राम प्रधान भेंटुवा व अरुण कुमार प्रजापति जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि व वर्तमान अमेठी विधायिका श्रीमती महराजी देवी के प्रतिनिधि नें बताया कि हमारे क्षेत्र का इकलौता आयुष चिकित्सालय केंद्र है। जहां पर आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक यूनानी विधि से यथासंभव प्रत्येक बीमारियों हर संभव इलाज करवाया जाता है।
कार्यरत चिकित्सा अधिकारियों ने मौसम परिवर्तन के संबंध में मरीज तीमारदारों को सख्त हिदायत दिया है कि इस मौसम परिवर्तन सुरक्षा के उपाय में पानी जमकर पिए ताकि शरीर में पानी की कमी न होने पाये धूप में बहुत ज्यादा बाहर ना निकले। बाहर जाने से बचें बहुत जरूरी हो तो धूप के चश्मे छाता टोपी एवं जूता चप्पल पहनकर ही निकले हल्के ढीले सूती वस्त्र पहनें ताकि शरीर तक हवा पहुंचे और पसीने को सोखकर शरीर को ठंडा रखें यात्रा करते समय अपने साथ पानी की बोतल जरूर रखें ओआरएस का घोंल खूब पिए नींबू पानी कच्चे आम का पना लस्सी छाछ आदि का सेवन करें। राष्ट्रीय पर्व चैत्र नवरात्रि श्री रामनवमी ईद उल फितर अंबेडकर जयंती परशुराम जयंती को गंगा जमुनी तहजीब पर लोगों से मनाए जाने की पुरजोर अपील किया है एवं जिस अवसर पर बेहद खुशी जाहिर किया है।

