Uptoday न्यूज
जनपद अमेठी । एक ओर प्रशासनिक फेरबदल के पश्चात वर्तमान पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों पर नकेल कसने तथा अपराध की रोक थाम की बात कही थी । वहीं इसका कोई संजीदा असर पुलिसिया तंत्र में देखने को नहीं मिला है शातिर अपराधी पुलिस की छत्र छाया में अपराध में संलिप्त बेखौफ घूम रहे हैं वहीं पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। दरअसल हम बात कर रहे है सुक्खा तिवारी का पुरवा नरैनी थाना अमेठी निवासी नव युवक पुरुषोत्तम गुप्ता सुत वासुदेव गुप्ता की जिसको 6 मार्च 2026 को विजय श्याम शुक्ला निवासी शुकुल का पुरवा थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी के द्वारा बाहरी चार से पांच की संख्या में गुंडे बुलाकर जान से मारने का प्रयास लेखपाल और कानून गो तथा अधिवक्ता के सम्मुख ही किया गया। पीड़ित के अनुसार उक्त दबंग व्यक्ति विजय श्याम शुक्ला गुंडों के माध्यम से 6 मार्च 2026 को सुभद्रा बनाम उषा के तहत हो रही हद बरारी की पैमाईश के दौरान जमीन कब्जा करने की नीयत से पुरुषोत्तम गुप्ता को जान से मारने का प्रयास किया। किंतु भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा देखिए तहरीर के आधार पर मुकदमा ना दर्ज कर दीवान जी अमेठी थाना ने गुंडों को बचाने के लिए कमजोर धाराओं में मुकदमा अपराध संख्या 54/26 दर्ज कर लिया। इसके पश्चात विवेचक द्वारा बिना संपूर्ण साक्ष्य संकलन किए ही मनगढ़ंत गवाही के आधार पर आनन फानन में चार्जशीट न्यायालय में प्रेषित कर दिया। जबकि दबंग गुंडे विजय श्याम शुक्ला द्वारा बुलाए गए दबंग गुंडे अभिजीत सिंह पुत्र अरुण सिंह निवासी नवहाजया के विरुद्ध अनेकों थानों में अपराध दर्ज है। उक्त गुंडा अभिजीत सिंह के विरुद्ध सांगीपुर थाने में अपराध संख्या 213/25 थाना सांगीपुर , 250/22 थाना सांगीपुर पूर्व से दर्ज है। अपराधी खुलेआम पीड़ित को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं जबकि पुलिस का कहना कि हम पकड़ने जाते हैं तो आरोपी भाग जाते हैं। ऐसे में बड़ा प्रश्न है कि ऐसे गुंडों पर पुलिस की मेहरबानी क्यों ?

