कवि सम्मेलन, गोष्ठी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन ।
Uptoday न्यूज
अमेठी । मंगलवार को जिले के श्री मुकुट नाथ इंटर कॉलेज, ताला, में डॉ अंबेडकर फाउंडेशन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के प्रयोजन सहयोग से मदन फाउंडेशन अमेठी द्वारा एक भव्य कवि सम्मेलन एवं विद्यार्थियों द्वारा सावित्री बाई फुले पर आधारित निबंध प्रतियोगिता , भाषण प्रतियोगिता,नाटक आदि का मंचन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने
दीप धूप पुष्प माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। और उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा की अलग जगाने के लिए नारी शिक्षा, महिला जागरुकता के लिए अपना जीवन समर्पित किया ऐसी महान संत सावित्रीबाई फुले जी को कोटि-कोटि नमन है।इस अवसर पर अमरेंद्र सिंह, पिंटू नेता बीजेपी, डा0 जी के यादव एम बी बी एस (धर्मार्थ चिकित्सा हॉस्पिटल) प्रो0 अंगद सिंह एड0 गिरिजा शंकर शुक्ला, ताला ग्राम प्रधान मनोज शुक्ला के साथ साथ समाज सेवियों और क्षेत्रीय लोगों का विशाल समुदाय उपस्थित रहा।
अमरेंद्र सिंह,पिंटू ने उद्बोधन में कहा कि हम सब सावित्री बाई फुले के उपकार को कभी नहीं उतार पाएंगे ,प्रो0 अंगद सिंह ने सावित्री बाई फुले के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि इतनी विशेषताओं के कारण ही आज सावित्री बाई फुले का नाम इतिहास के स्वर्णिम पन्नों पर लिखा गया है।
कवि मंजुल ने पढ़ा, सही कही सावित्री बाई सरस्वती अवतार रहीं ,निराश ने पढ़ा , राह पर जिस तरह बेटियां बढ़ रही राह तुमने बनाया नमन है तुम्हें, राधेश्याम पांडे दीन प्रताप गढ़ी, मकसूद जाफरी ,राज किशोर सिंह किशोर आदि कवियों की कविताओं ने भी भरपूर तालियां बजवाई प्रतिभागी छात्रों को सम्मान चिन्ह, सम्मान पत्र के साथ प्रथम,द्वितीय, तृतीय पुरस्कार एवं सांत्वना राशि के रूप में नकद पुरस्कार भी मुख्य अतिथि के हाथों प्रदान किया गया कार्यक्रम मे सभी के लिए भोजन आदि की उत्तम व्यवस्था रही तथा इस अवसर पर धर्मार्थ चिकित्सा हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया,मंचों के कुशल संचालक कवि समीर मिश्रा ने मंच को लगातार बुलंदी पर रखा प्राचार्या डॉ मीरा शुक्ला ने कहा कि परिवर्तन की पहली नींव रखना सबसे मुश्किल कार्य होता है सावित्री बाई फुले जी ने हमारे साथ साथ सभी बेटियों के सिर के ऊपर हमेशा के लिए शीतलता से भरी हुई छाया प्रदान किया है और विद्यालय में इस कार्यक्रम के लिए मदन फाउंडेशन तथा डॉ अंबेडकर फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त किया कार्यक्रम के अंत में मदन फाउंडेशन के अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार तिवारी ने विद्यालय के प्रति, अतिथियों के प्रति तथा डॉ अंबेडकर फाउंडेशन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

