Uptoday न्यूज
जनपद अमेठी । एक ओर महिला सशक्तिकरण की बात चल रही है वहीं एक बुजुर्ग महिला को ईंट से मार कर घायल कर दिया गया किन्तु पीड़िता न्याय के लिए दर बदर भटकने को मजबूर है । अमेठी थाने में पीड़िता द्वारा मुकदमा दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया किन्तु कोतवाल अमेठी द्वारा पीड़िता के अनुसार न ही उसका मेडिकल कराया गया और ना ही मुकदमा दर्ज किया गया जबकि पीड़िता के कंधे पर गंभीर चोट के निशान हैं। पीड़िता का कहना है कि आज सुबह लगभग 9 बजे पीड़िता सोना देवी पत्नी श्रीराम वर्मा निवासी ग्राम पूरे राजू का पुरवा नरैनी थाना अमेठी की पैतृक जमीन पर उसी की रखी लगभग दो हजार ईंटें जबरन चोरी करके उसी गांव के निवासी दबंगों राम बरन वा शंकर पुत्रगण रामेश्वर और जगपता पत्नी सीताराम द्वारा पीड़िता को मार पीट कर घायल कर दिया पीड़िता किसी प्रकार से जान बचाकर घर में घुस गई तथा पीड़िता की जमीन पर दबंग जबरन निर्माण करने लगे। इस दौरान पीड़िता घर में अकेली थी उसका पति बाहर मजदूरी करने गया था। वापस आने पर उसके पति द्वारा 112 बुलाकर कार्यवाही की मांग की गई किंतु 112 के सिपाहियों द्वारा विपक्षी दबंगों का अवैध निर्माण में सहयोग किया जा रहा है। पीड़िता ने थाने पर प्रार्थना पत्र दिया किंतु न तो पीड़िता का मुकदमा दर्ज किया गया और न ही पीड़िता की जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण को रुकवाया गया। ऐसे में यही कहा जा सकता है कि दबंगों के सम्मुख प्रशासन नतमस्तक है या भ्रष्टाचार हावी है।

