रवि भूषण मिश्र
Uptoday न्यूज
समाज के साथ वेद शास्त्रों में भी ब्राह्मणों का दर्जा ऊँचा हैं – अरुण प्रजापति जि. पं. स. प्रतिनिधि अमेठी
अमेठी। उत्तर प्रदेश बदलते सियासी घटनाक्रमों के बीच अमेठी से समाजवादी पार्टी की विधायिका महराजी प्रजापति के जनसंपर्क कार्यालय पर भगवान परशुराम की जयंती हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाई गयी।
जिस अवसर पर ब्राह्मणों के सम्मान में अमेठी विधायक प्रतिनिधि अनुराग प्रजापति ने अभिषेक मिश्रा घाघूघार को भगवान परशुराम का शस्त्र फरसा देकर सम्मानित किया l
सैकडों ब्राह्मणों की मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न हुए इस आयोजन से पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के परिवार ने बड़ा सियासी संदेश भी दिया है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री हनुमानगढ़ी मंदिर भरतनगर रामगंज के पुजारी सरजूदास शास्त्री जी ने तथा संचालन पं.सुभाष चंद्र मिश्र ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक महराजी प्रजापति द्वारा भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करके वैदिक मन्त्रोंउच्चारण के साथ किया । इस मौके पर विधायिका महराजी प्रजापति ने पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के समय के साथ रहने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया ।
जिसमें प्रमुख रूप से आशीष तिवारी पूरे चैन तिवारी सोनारी, साकेत जी महराज रामगंज भरत नगर, राधेश्याम शुक्ल मुंशीगंज,शिवबाबू तिवारी ताला, लालता प्रसाद मिश्र गार्ड ठेंगहा, सुधीर रंजन द्विवेदी पत्रकार, विनोद पाठक, जग नारायण पाण्डेय रतापुर, दिनेश पांडेय बनवीरपुर, राजेंद्र मिश्र भुचक्वारे, अरूण शुक्ला पूरे अंती, जय प्रकाश मिश्र ठेंगहा, महेंद्र शुक्ला केशवपुर, महेंद्र तिवारी, बृजेश तिवारी इटौरी, सुरेश शुक्ला एडवोकेट, लालजी शुक्ला मवईया,भालचंद्र मिश्रा, बृजेश पांडेय एडवोकेट धरईमाफी, संदीप तिवारी रायपुर फुलवारी, दिलीप तिवारी, शिवपूजन मिश्रा जरौटा, मधुसूदन मिश्रा, पवन कुमार तिवारी एवं पत्रकार सहित तीन दर्जन से अधिक लोगों को साल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उपस्थित ब्राह्मण समाज को संबोधित करते हुए अध्यक्षता कर रहे सरजूदास शास्त्री जी ने भगवान परशुराम के बारे में विस्तार से चर्चा की। विधायक महराजी प्रजापति ने अपने स्वागत संबोधन मे समाज को भगवान परशुराम के आदर्श पर चलने का आह्वान करते हुए ब्राह्मण समाज का आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं विधायक प्रतिनिधि अनुराग प्रजापति ने परशुराम जयंती पर अपने संबोधन में सबका आशीर्वाद लिया और विपक्षी खेमे पर ताबड़तोड़ हमले किए। उन्होंने कहा कि आज जो लोग एक मौका आपसे मांग रहे हैं उनसे पूछिए कि उन्होंने सत्तर साल में आपके लिए क्या किया।कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अरूण प्रजापति ने शानदार तरीके से सफल बनाए l प्रोफेसर रूदल यादव, केके तिवारी, सुधीर रंजन द्विवेदी सहित दर्जनों वक्ताओं ने संबोधित किया।
इस मौके पर श्रीनाथ यादव, हरि प्रसाद शुक्ल काका महसों, एडवोकेट सतीश यादव अशोक यादव अखिलेश पांडेय,अशोक यादव, महावीर कश्यप, बबलू तिवारी बाली पुर, जीतेन्द्र पाल ग्राम प्रधान रता पुर संदीप कुमार श्रीवास्तव मीडिया प्रभारी,हरीराम प्रजापति, अवनीश कुमार एडवोकेट हरी राम,बंटी यादव, सपा नेता अमेठी राम अभिलाख यादव नरैनी और अमन सिंह सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

