आगामी त्यौहारों व लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत थाना मोहनगंज व शिवरतनगंज में केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल/CISF द्वारा एरिया डोमिनेशन के अन्तर्गत किया गया फ्लैग मार्च ।
Uptoday न्यूज
शैलेंद्र प्रताप सिंह
जनपद अमेठी। आगामी त्यौहार होली व लोक सभा चुनाव-2024 को शांत व सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु आज दिनांक 08.03.2024 को पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री हरेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में उपजिलाधिकारी तिलोई क्षेत्राधिकारी तिलोई व के नेतृत्व में थाना मोहनगंज पुलिस व केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल/CISF द्वारा थाना मोहनगंज के कस्बा तिलोई,रस्तामऊ,जनापुर,शाहमऊ,फूला, नवावा, बहुआ आदि में व थाना शिवरतनगंज पुलिस केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल/CISF द्वारा सेमरौता, सातनपुरवा, अहोरवा भवानी, खेखरुआ में बाजार, भीड़-भाड़ व संवेदनशील स्थानों पर, मिश्रित आबादी वाले स्थानों में एरिया डोमिनेशन के अन्तर्गत फ्लैग मार्च कर आमजनमानस को शांत व सुरक्षित माहौल में आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि,होली आदि व लोकसभा चुनाव सम्पन्न कराने का संदेश दिया गया ।

