Uptoday न्यूज
शैलेंद्र प्रताप सिंह
अमेठी। महाशिवरात्रि का पर्व नर-नारी के पूजन का महापर्व है। भक्तो को इस महापर्व पर देवाधिदेव देव महादेव का पूजा और पाठ करके मनौती माॅगते है कि नेक काम करे। बाधा दूर हो।
शिवालय जगेश्वर नाथ मंदिर,शोभनाथन मंदिर धाम पिण्डोरिया,मुकुटनाथ मंदिर धाम ताला,श्रीशिव मंदिर धाम पुन्नपुर,पदनाभम मंदिर धाम टीकरमाफी आदि शिवालय पर बम-बम के साथ श्रद्धालुओ ने जलाभिषेक किया।
शिवारात्रि पर्व पर श्रद्धालुओ ने उपवास किए। पूजा-पाठ किए।
जगह -जगह विशाल भव्य मेले का आयोजन किया गया। लोगो ने मेले का खूब आनंद उठाया ।भेड की लडाई, तित्तर की लडाई, बुलबुल की लडाई का मेले का दर्शको ने आनन्द उठाया। चरखी झूला,रेलगाडी झूला,काला जादू का लोग भरपूर आनन्द उठाया। मेले मे लोगो को आने जाने के लिए ई-रिक्शा के सहारा सबसे बेहतर साबित रहा। महापर्व पर एक दूसरे को बधाई दी।

