
खेल जीवन रक्षक संजीवनी सावित होता हैं – अजय सिंह राघवेन्द्र प्रताप सिंह
रवि भूषण मिश्र
सत्य साईं इण्टर कालेज विकास खंड तिलोई में नेहरू युवा केंद्र अमेठी द्वारा ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्री अजय सिंह प्रबंधक सत्य साईं इण्टर कालेज विकास खंड तिलोई हरी झंडी दिखाकर किया। इसमें बालक वर्ग और बालिका वर्ग के लिए विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बालक वर्ग में 400 मीटर दौड़ में प्रथम मो ० जीशान ,द्वितीय ऋषभ तिवारी ,तृतीय प्रिंस कुमार रहे , वॉलीबॉल में विजेता मेढ़ौना और उपविजेता छतहुआ रही, कुश्ती में विजेता राजन चौरसिया ,उपविजेता अनुराग और बालिका वर्ग में स्लो साइक्लिंग रेस सत्य साईं इण्टर कालेज विकास खंड तिलोई में प्रथम जारा अंसारी,द्वितीय आंशिक तृतीय निष्ठा श्रीवास्तव, बैडमिंटन में प्रथम शुभी ,द्वितीय आयुषी सिंह और कबड्डी में तिलोई टीम विजेता और मेढ़ौना उपविजेता रही।
इस प्रतियोगिता में जीतने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र, स्पोर्ट्स किट प्रदान किए गए।
प्रतियोगिता में सम्मानित कोच पुरुषोत्तम पाण्डेय, दशरथ कुमार मिश्र और श्री चंद्रपाल यादव का निर्णायक के रूप में सहारनीय योगदान रहा और दोनों कोचों ने खिलाड़ियों को उत्साहवर्धन किया और प्रतियोगिता में भाग ले रहे सभी खिलाड़ियों को प्रेरित किया। प्रतियोगिता का समापन श्री अमर श्रीवास्तव उपप्रधानाचार्य सत्य साईं इण्टर कालेज विकास खंड तिलोई ने किया इस अवसर पर उन्होंने कहा की खेलों से नियम पालन के स्वभाव का विकास होता है और मन एकाग्र होता है। खेल में भाग लेने से खिलाड़ियों में सहिष्णुता,धैर्य और साहस का विकास होता है तथा सामूहिक सद्भाव और भाईचारे की भावना बढ़ती है। प्रबंधक श्री अजय सिंह ने कहा कि खेल हमारे जीवन का आवश्यक हिस्सा है। स्वस्थ शरीर और दिमाग काे विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जिस अवसर पर प्रत्येक नें वेहद खुशी जाहिर किया हैं। खेल कई प्रकार के होते हैं, जाे हमारे शारीरिक के साथ मानसिक विकास में मदद करते हैं। लगातार पढ़ाई के दौरान कई बार तनाव की स्थिति होती है।। मौके पर श्री चंद्र प्रताप सिंह, इंजी० लालमणि कश्यप सदस्य, जिला युवा कार्यक्रम परामर्श दात्री समिति,श्री राघवेंद्र सिंह पूर्व राष्ट्रीय स्वयं सेवक नेहरू युवा केंद्र,श्रृद्धा सिंह अध्यक्ष युवा महिला मंडल गड़हरी सहित सैकड़ो बच्चे मौजूद रहे।