Uptoday न्यूज
अमेठी । सपा ने अमेठी में चुनावी कमर कस ली है। विधानसभा चुनाव की तैयारियों की सुगबुगाहट अभी से नजर आ रही है। ऐसे में संग्रामपुर ब्लॉक निवासी राजेश मिश्रा एडवोकेट को पुनः जिला सपा प्रवक्ता बनाए जाना इसी ओर इशारा करता है। दरअसल राजेश मिश्रा आमजन में गहरी पैठ रखते हैं तथा अमेठी तहसील में वकील पेशे में कार्यरत राजेश मिश्रा आमजन में गहरी पैठ रखते हैं । उनके आगामी रणनीति वा पार्टी के प्रति समर्पण के बारे में पूंछा गया तो उनका कहना था कि जैसे मुलायम सिंह ने कार्य किया था सारी जातियों को जोड़कर , जो पिछड़े हैं , दलित हैं , अल्पसंख्यक हैं , पिछड़े हर जाती में हैं , आज धोखा वाली जुमला बाज सरकार है जिसमें युवा ठगा सा महसूस कर रहा है । कमर तोड़ महंगाई है , भ्रष्टाचार बहुत बड़ा हो रहा है इस सब सफाए के लिए अभियान चलाएंगे । हर उस पिछड़े व्यक्ति को न्याय दिलाएंगे जो आज परेशान है। उन्होंने कहा जहां महिलाएं समृद्ध होती हैं वहीं देश समृद्ध होता है। महिलाएं ही देश को आगे ले जा सकती हैं। महिलाएं ही देश वा प्रदेश का सृजन करती हैं। अगर ये शिक्षित रहेंगी , इन्हें सारी सुख सुविधाएं मिलती रहेंगी तभी ये आगे बढ़ेंगी । उन्होंने आगे कहा कि महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो देश आगे बढ़ेगा लेकिन ये सरकार महिला विरोधी तथा महिलाओं का शोषण करने वाली है। उन्होंने थाने के सम्मुख कोतवाल की डांट से गिरी हार्ट पेशेंट महिला के बाबत पुछने पर कहा कि वे जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग करते हैं।

