रवि भूषण मिश्र
धनतेरस दीपावली एवं भईया दूज पर्व पर दिए शुभकामनायें सन्देश
*Up today न्यूज़ अमेठी उत्तर प्रदेश ।* पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अमेठी ब्लॉक प्रशासन ने कमर कस ली है। खंड विकास अधिकारी *दिव्या सिंह* ने ब्लॉक सभागार में ग्राम विकास अधिकारियों एवं सचिवों के साथ कड़ी समीक्षा बैठक करते हुए सरकार के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन कराने के सख्त निर्देश दिए।
*BDO दिव्या सिंह ने दिया दो टूक संदेश -*
बैठक में BDO दिव्या सिंह ने कहा कि –
1. *पराली कतई न जलाई जाए* – पर्यावरण को क्षति न पहुंचे इसके लिए किसानों को जागरूक किया जाए। पराली जलाने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति नष्ट होती है।
2. *चारा दान कराएं* – किसानों को प्रेरित करें कि वे पराली को जलाने के बजाय गौशाला में गौवंश के लिए *चारा दान* के रूप में दें।
3. *FIR होगी* – यदि कहीं भी पराली जलाने का मामला पाया जाता है तो तत्काल *अभियोग पंजीकृत* कराया जाए।
दो एकड़ खेत की पराली जलाने पर ₹ 5000 का एवं 5 एकड़ खेत से ऊपर पराली जलाने पर लगभग 30000₹ तक का जुर्माना लगाया जा सकता हैं की हिदायत दिया हैं l
4. *गौशाला में CCTV अपडेट रखें* – सभी गौशालाओं के सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे एक्टिव रहें।
5. *फैमिली आईडी और समूह गठन* – फैमिली आईडी को जल्द से जल्द अपडेट कराएं और *महिला स्वयं सहायता समूह* का गठन युद्धस्तर पर कराएं।
उन्होंने दो टूक कहा कि *लापरवाही बरतने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।*
*दीपावली पर की खास अपील -*BDO दिव्या सिंह ने समस्त क्षेत्रवासियों को *धनतेरस, दीपावली एवं भैया दूज की हार्दिक शुभकामनाएं* देते हुए पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की। साथ ही अभिभावकों से अपील की कि *बच्चों को ज्वलनशील विस्फोटक पटाखों से दूर रखें।*
*ये रहे मौजूद -*
इस अवसर पर ADO पंचायत *अनुराग यादव*, सचिव *पवन यादव*, रेलवे से रिजाइन देकर ग्राम विकास अधिकारी बने – *विपिन कुमार तिवारी*, *हेमा सिंह, नेहा सिंह* सचिव एवं जो लेखपाल पद से रिजाइन देकर ग्राम विकास अधिकारी बनी हैं, *सुरेश कुमार, एवं त्रिपाठी* आदि मौजूद रहे।

