रवि भूषण मिश्र
सभी जाति सम्प्रदाय क़ो एक साथ साध कर समान दर्जा देकर तवज्जो देते हैं
*Up today न्यूज़ अमेठी उत्तर प्रदेश मंगरा / भादर / अमेठी।* विकास खंड भादर की ग्राम पंचायत मंगरा में इन दिनों एक ही नाम की चर्चा है – *ग्राम प्रधान इमरान खान।* अपनी मजबूत पकड़ और जनता से किए वादों पर खरा उतरने के चलते इमरान खान जनता के दिलों पर राज कर रहे हैं।
कहा जाता है कि प्रधान वही जो जनता के सुख-दुख में हमेशा खड़ा रहे, और इमरान खान ने इस बात को सच कर दिखाया है। प्रधान बनने के बाद से उन्होंने पंचायत की *सूरत ही बदल दी है* – चाहे सड़क हो, नाली हो, आवास हो या पेंशन, हर योजना को धरातल पर उतारकर उन्होंने साबित किया है कि विकास क्या होता है।
यही वजह है कि मंगरा पंचायत की जनता आज भी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
*दीपावली पर दिया बड़ा संदेश -*
प्रधान इमरान खान ने पंचायत वासियों, क्षेत्र वासियों एवं समस्त जनपद वासियों को *धनतेरस, दीपावली एवं भैया दूज पर्व की दिल से हार्दिक शुभकामनाएं* दी हैं और पर्व को हर्षोल्लास व भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है।
*हैट्रिक का दावा -*
आगामी पंचायत चुनाव को लेकर प्रधान इमरान खान ने दमदारी से कहा कि *”आगामी पंचायत चुनाव मजबूती के साथ दमदारी से लडूंगा, जनता का प्यार मेरे साथ है, हैट्रिक लगाने से कोई रोक नहीं सकता।”*
क्षेत्र में चर्चा है कि जिस तरह से इमरान खान ने विकास कराया है, उसे देखते हुए उनका मुकाबला करना विरोधियों के लिए आसान नहीं होगा।

