रवि भूषण मिश्र
आये दिन अमेठी में घूसखोर जाते रहते हैं जेल उसके बाद उनका अता पता नहीं रहता अन्यत्र कार्यरत हों जाते हैं या फिर कुछ और होता हैं
*Up toay न्यूज़ अमेठी उत्तर प्रदेश शुकुल बाजार / अमेठी।* राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार का बोलबाला और गरीब किसान से खुलेआम रिश्वत मांगने वाले एक और भ्रष्ट अधिकारी का पर्दाफाश हो गया। जिले के *शुकुल बाजार तहसील क्षेत्र मुसाफिर खाना में एंटी करप्शन टीम अयोध्या ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) संतराम को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार* कर लिया। कार्रवाई के बाद पूरे तहसील परिसर में हड़कंप मच गया।
*पत्थर नसब कराने के नाम पर मांगी थी घूस -*
जानकारी के अनुसार मामला जमीन की पैमाइश से जुड़ा है। पीड़ित किसान ने अपनी जमीन की पैमाइश के बाद *पत्थर नसब (पत्थर गड़वाने)* के लिए राजस्व निरीक्षक संतराम से संपर्क किया था। आरोप है कि कानूनगो संतराम ने किसान से इस काम के एवज में *10 हजार रुपये की रिश्वत* की मांग की।
रिश्वत की मांग से आहत किसान ने इसकी शिकायत *एंटी करप्शन टीम अयोध्या* से कर दी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए टीम ने सत्यापन के बाद जाल बिछाया।
*थाने के पास ही बिछाया जाल -*
मंगलवार को योजना के तहत जैसे ही किसान ने *शुकुल बाजार थाने के समीप* राजस्व निरीक्षक को 10 हजार रुपये दिए, पहले से घात लगाए बैठी एंटी करप्शन टीम ने उसे रंगे हाथों धर दबोचा। केमिकल लगे नोटों के साथ पकड़े जाने पर कानूनगो के होश उड़ गए।
टीम आरोपी कानूनगो को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई और आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई।
इस कार्रवाई के बाद तहसील में मौजूद अन्य राजस्व कर्मियों में खलबली मची हुई है, वहीं किसानों ने एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई की सराहना की है।

